पसगवां। सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह के निर्देश पर मठबाल देवता साधन सहकारी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में गड़बड़ी की जांच समिति ने शुरू कर दी है। समिति संचालक मंडल की सभापति प्रमिला पांडेय ने सहायक निबंधक सहकारिता से शिकायत की थी कि सचिव ने समिति पर गेहूं खरीद न करके बाहर से व्यापारियों का गेहूं खरीदा है। कई किसानों ने भी डीएम समेत कई अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद सहायक निबंधक ने एडीसीओ राकेश कुमार मिश्र और एडीओ सहकारिता सचिन तिवारी की संयुक्त जांच समिति बना दी। जांच समिति ने सचिव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि के बयान दर्ज किए हैं। सचिव से जांच के लिए अभिलेख भी कब्जे में लिए हैं। समिति सभापति का कहना है कि सहकारिता विभाग का एक अधिकारी का आरोपी को संरक्षण प्राप्त है, जिससे उन्होंने शिकायत कंट्रोल रूम लखनऊ को कर दी है।