फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप और ईमेल से भेजे जीवित प्रमाण पत्र: कोषाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन प्रभावी होने के चलते पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में हो रही कठिनाई को दूर करने के लिए कोषागार निदेशालय ने व्हाट्सएप और ईमेल से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की है। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए न तो बैंक जाने की जरूरत है और न ही कोषागार कार्यालय आना है। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स व्हाट्सएप नंबर 9838248093 या 9455309241 अथवा ईमेल आईडी टीओएलकेएच एट द रेड यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर निर्धारित प्रारूप पर पेंशनर का नाम, उनके पति/पिता का नाम, पीपीओ संख्या, बैंक का नाम, शाखा एवं खाता संख्या आदि भरकर भेज सकते हैं। संदेह की स्थिति में अधिकारी जांच के लिए पेंशनर्स के मोबाइल नंबर पर वोडियोकाल/काल करके सीधे बात सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें