लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन का फायदा उठाकर कुछ लोग गांवों में फेरी लगाकर अवैध रूप से कीटनाशक और कृषि रक्षा रसायन बेच रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने किसानों को अलर्ट करते हुए ऐसे लोगों से कृृषि रक्षा रसायन कदापि न खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि किसान अपनी जरूरत के अनुसार पंजीकृत लाइसेंसी दुकानों/सहकारी समितियों/गन्ना समितियों से ही कृृषि रक्षा रसायन खरीदें और इसका बिल/कैशमेमो भी दुकानदार से प्राप्त करें। उन्होंने कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार गुणवत्तायुक्त कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराएं और बिल भी दें। लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन कराने के भी निर्देश दिए हैं।