फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से लापता मानसिक रोगी लखीमपुर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीर। एक रैन बसेरे में रुके झारखंड के एक मानसिक मंदित युवक को कोतवाली पुलिस ने रविवार को झारखंड पुलिस और उसकी पत्नी को सुपुर्द कर दिया। युवक भटककर यहां पहुंच गया था। क्षेत्र के ही एक रैन बसेरे में झारखंड के एक मानसिक मंदित युवक के मौजूद होने पर कोतवाली पुलिस उसे थाने ले लाई। पुलिस के मुताबिक झारखंड पुलिस ने उसके वहां होने की सूचना मिली। रविवार सुबह मानसिक मंदित युवक की पत्नी धनवाद (झारखंड) के थाना व कसबा चिरकुंडा निवासी जबा गोई एसआई धर्मेंद्र कुमार के साथ यहां पहुंची और युवक को साथ ले गई। जबा के मुताबिक पति की अक्सर तबियत खराब रहती है। पिछले महीने 18 दिसंबर को वह अचानक लापता हो गए थे। उनकी गुमशूदगी दर्ज कराई थी। किसी तरह पति यहां पहुंच गए। बताया कि दिमागी हालत कुछ सुधरने पर पति ने फोन कर उन्हें लखीमपुर में होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बरामद युवक को उसकी पत्नी के साथ आई पुलिस को सौंप दिया गया है। परिवार वाले उसे लेकर झारखंड लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें