फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या मिली कम, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी एस के श्रीवास्तव ने शनिवार को फूलबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सिंगारपुर प्रथम का निरीक्षण किया, जहां एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। केंद्र पर कार्यवाहिनी और सहायिका गोद भराई की तैयारी कर रहीं थीं। इसके अलावा सिंगारपुर द्वितीय में 11 बच्चे और सिंगारपुर तृतीय में मात्र पांच बच्चे उपस्थित मिले। लेकिन सहायिका अपने ड्रेस कोड में नहीं मिली। सिंगारपुर चतुर्थ में छह बच्चे मिले पर गोदभराई दिवस पर गोद भराई की तैयारी नहीं मिली। ज्ञानपुर प्रथम में 15 बच्चे उपस्थित थे, लेकिन सहायिका ड्रेस में नहीं थी। ज्ञानपुर द्वितीय में सात बच्चे मिले और महेवा तृतीय में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। अधिकारी ने निरीक्षण के बाद सभी कार्यवाहिनियों और सहायिकाओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें