फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज न देने पर पंचायत सचिव को नोटिस, एफआईआर की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सचिवों के तबादले के कई महीने बीतने के बाद भी कई ग्राम पंचायतों का चार्ज हस्तांतरित नहीं किया गया है। इससे कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने मितौली ब्लॉक में तैनात रहे सचिव ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा (अब पलिया में तैनाती) को कारण बताओ नोटिस देकर ग्राम पंचायत कल्लियारामपुर, मितौली, नकारा, लल्हौआ, खुर्रमनगर, रौतापुर और मुल्तानपुर का चार्ज दूसरे सचिवों को न देने पर जवाब मांगा है। चार्ज न दिए जाने से इन ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस पर डीएससी रजिस्ट्रेशन नहीं हो सके हैं। इससे सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए 48 घंटे में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने कहा है कि 48 घंटे बाद एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इसके अलावा डीपीआरओ ने मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायतचीफ, जलालपुर, चौैगानपुर, रेवाना, संडिलवा, सरैंया, बैबहा और कल्लियारामपुर में प्रिया साफ्ट फीडिंग, पीएफएमएस पर डीएससी रजिस्ट्रेशन की प्रगति खराब होने पर सचिव राजेंद्र प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीडीओ ने एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें