महेवागंज। चौकी क्षेत्र में सैधरी-गोला बाईपास रोड पर बुधवार शाम एक गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। इससे लखीमपुर-शारदानगर-पलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन कई घंटे तक फंसे रहे। सिविल और यातायात पुलिस को जाम हटाने में काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन से ट्रक और सड़क पर बिखरे गन्ने को हटवाने की कोशिश की गई। इस बीच काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। टीएसआई ने जाम में फंसे वाहनों को शहर के बीच से होकर गुजारा। संवाद