फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सौ बीस रुपये के लिए मारपीट एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के मेडकहुआ गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसी को 120 रुपये उधार दिए थे। मांगने पर विवाद हो गया दोनों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र की डिहुआ गांव के मजरा मेडकहुआ गांव निवासी रामू (45) ने अपने गांव के ही बिरजू को एक सौ बीस रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार को राजू ने अपने रुपये मांगे तो दोनों में विवाद हो गया। गांव के अहिबरन के घर के पास दोनों में मारपीट हो गई। जिसमें रामू 45 के सिर पर गंभीर चोटें लगी। परिवार वाले रामू को लेकर सीएचसी धौरहरा आए जहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही शुक्रवार शाम रामू की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र दिलीप कुमार की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को बिरजू को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक सौ बीस रुपये के लेनदेन में मारपीट हुई थी। जिसमें रामू के सिर पर चोट से उसकी मौत हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें