फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वर्ल्ड पार्लियामेंट में चित्रांशी ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के बड़खेरवा निवासी आदर्श सक्सेना के बेटी आवर्ती चित्रांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। आवर्ती को वर्ल्ड पार्लियामेंट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। पुरस्कार मिलने के बाद परिवार के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में आठ अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों के अलावा कुल 66 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी 19वें विश्व शांति एवं विश्व एकता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका, नेपाल, भूटान सहित आठ अंतरराष्ट्रीय देशों के अलावा 58 राष्ट्रीय सहित कुल 66 नामी गिरामी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। आवर्ती चित्रांशी के पिता आदर्श सक्सेना ने बताया कि बीते मंगलवार को उनकी बेटी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी और तमाम विद्यालयों के बच्चों को पछाड़ते हुए वर्ल्ड पार्लियामेंट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
आवर्ती के पिता ने बताया कि पहली बार खीरी जिले के किसी छात्र-छात्रा ने यह प्रतियोगिता जीती है। आवर्ती कक्षा 12 की छात्रा हैं। वर्ल्ड पार्लियामेंट प्रतियोगिता जीतने के बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अजमानी इंटरनेशलन के प्रबंधक जसमीत सिंह अजमानी ने बताया कि पिछली बार भी स्कूल से कई ग्रुपों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार आवर्ती के बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह खिताब उसे प्राप्त हुआ है। कहा कि इसके अलावा स्कूल ने मोस्ट एंथूजियास्टिक टीम का भी खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें