फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अत्यधिक रक्तस्राव और सदमे से हुई चीतल की मौत

विज्ञापन
बांकेगंज में चीतल के शव का हुआ पोस्टमार्टम।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में मिले चीतल के शव का बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चीतल की मौत अत्यधिक रक्तस्राव और सदमे से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जंगल से भटककर चीतल बुधवार रात खरेहटा बीट होते हुए नगरिया गांव पहुंचा था। गांव में पहुंचने पर चीतल पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गहरा जख्म हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और चीतल को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसने दम तोड़ दिया।
बृहस्पतिवार सुबह बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉ अंकुर वर्मा ने चीतल के शव का पोस्टमार्टम किया। मैलानी रेंजर साजिद हसन ने बताया कि शव जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें