फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चीन, इंडोनेशिया से अच्छा है यूपी में गन्ना भुगतान सिस्टम’

Fri, 06 Feb 2015 06:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन और इंडोनेशिया के मुकाबले यूपी में गन्ने का भुगतान सिस्टम काफी अच्छा है, जबकि आधुनिक तरीके से खेती कर ज्यादा से ज्यादा फसल की पैदावार करने के मामले में दोनों देश यूपी से आगे हैं। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बता दें कि हाल में ही प्रदेश सरकार के निर्देश पर लालबहादुर शास्त्री संस्थान की ओर से गन्ने की खेती पर अध्ययन करने के लिए 25 सदस्यीय टीम चीन और इंडोनेशिया के दौरे पर भेजी गई थी। शुक्रवार को 10 दिवसीय यात्रा के बाद लौटने पर टीम में शामिल सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और जिला सचिव सर्वेश कुमार का लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी को टीम लखनऊ-दिल्ली से चीन के शहर गानजऊ पहुंची। 28 जनवरी को चीन के नैनिंग में गोलक्सी एकेडमी आफ एग्रीकल्चर साइंसेज के माध्यम से गन्ने की खेती का अध्ययन किया गया। 29 जनवरी को नैनिंग की शुगर फैक्ट्री जाकर चीनी की उत्पादन और पेराई विधि जानी गई। 30 को शंघाई में किसानों से बातचीत की गई। 31 को शंघाई से इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जहां कई दिनों तक किसानों से मुलाकात और उनके आवास पर गन्ने की खेती, बुवाई और पौध तैयार करने की विधि का अध्ययन किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मुकाबले यूपी में किसानों को ज्यादा मूल्य दिया जा रहा है। इन देशों में खेती करने वाले किसानों का कोई नियंत्रण नहीं है, सबकुछ सरकार ही तय करती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें