फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की मौज... 28 जून तक बढ़ा ग्रीष्मावकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अभी ग्रीष्मावकाश चल रहा है। स्कूल 24 जून को खुलने थे, लेकिन लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए चार दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है। शिक्षक 25 से ही स्कूल आएंगे। बच्चों को 28 जून से बुलाया गया है। इससे पहले शिक्षक स्कूल की सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में चार दिनों तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 25 तारीख को शिक्षक, शिक्षिकाएं निर्धारित समय 7:30 बजे से लेकर 1:30 तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। 28 से छात्र-छात्राएं विद्यालय जाएंगे। दो दिनों तक छात्र-छात्राएं महज ढाई घंटे उपस्थित रहेंगे। स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर 10 बजे तक खुलेंगे।
इसके अलावा एक जुलाई से विधिवत स्कूल खुलेंगे। गर्मियों में स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक खोले जाएंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाएगा। बताया कि 25 से 30 जून तक स्कूल की साफ सफाई, स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाए जाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें