फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों ने लिया तितलियों के संरक्षण का संकल्प

Sun, 15 Mar 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तितली संरक्षण कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत : पार्क प्रशासन
विज्ञापन
पलियाकलां। आदिवासी थारू बाहुल्य गांव सोनहा के प्राथमिक विद्यालय में विश्व तितली दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और तितलियों के संरक्षण का संकल्प लिया। दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वन दरोगा मुनेश्वर सिंह और वन्यजीव रक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को तितलियों के पर्यावरण में महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तितलियां केवल देखने में सुंदर नहीं होतीं, बल्कि वे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। फसलों के परागण में उनकी अहम भूमिका होती है और इनके बिना प्रकृति का संतुलन बिगड़ सकता है। मोटिवेटर धनीराम ने भी बच्चों को सरल भाषा में प्रकृति और वन्यजीवों के बीच के संबंधों को समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें