फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया से पीड़ित बच्चे की जिला अस्पताल में मौत

Mon, 29 Feb 2016 06:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनीमिया से पीड़ित एक बच्चे की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नीमगांव के ग्राम बेहजम निवासी शिवकुमार के एक वर्षीय पुत्र कृष्णा को सोमवार को सुबह जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने एनीमिया होने की बात कही थी। दोपहर लगभग 3.00 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद बच्चे के परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिवार वालों का हंगामा देख डॉक्टर और स्टाफ नर्स वार्ड से चले गए। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर चले गए। इस संबंध में बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चा सोमवार को ही काफी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बच्चे में खून की बहुत कमी थी उसे खून चढ़ाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें