विभिन्न वस्तुओं से स्ट्रेक्चर बनाना सीखते बच्चे। संवाद
बिजुआ। जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलरिया में आयोजित समर कैंप में बच्चों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इसमें योग व व्यायाम के अलावा स्काउटिंग के तहत बच्चों को बीपी सिक्स एवं प्राथमिक चिकित्सा के तहत स्ट्रेचर और स्ट्रेचर न होने पर पुस्तकों एवं रुमाल आदि का प्रयोग बताया। स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ से आए राजेश पाल ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां दीं। इस अवसर पर शिक्षक अनुराग शर्मा, हरिओम शुक्ल, नरेंद्र कुमार वाजपेई, आशुतोष शुक्ला, शिक्षिका शांती देवी, प्रियंका मिश्रा, अपूर्व मिश्रा एवं निशी वाजपेई उपस्थित रहीं। संवाद