चेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी-स्रोत स्कूल
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद के दूसरे दिन सोमवार को टेबल टेनिस, हैंडबॉल और शतरंज की विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शतरंज की प्रतियोगिता वंदना हाॅल में आयोजित की गई। टेबल टेनिस टी-टी हाॅल में संपन्न हुआ। इसमें उन्नाव, झांसी, फतेहपुर, लखनऊ, लखीमपुर और अन्य जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें क्षेत्र के 18 जज और 25 प्रशिक्षक रेफरी के रूप में उपस्थित रहे। संवाद