फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गणित के सवाल हल नहीं कर सके बच्चे, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ ने सोमवार को संविलियन विद्यालय छाउछ का निरीक्षण किया। बच्चों से गणित के सवाल हल कराए, लेकिन वह नहीं कर सके। हिंदी भी ठीक से नहीं पढ़ पाए। सीडीओ ने बीईओ सुभाष वर्मा का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका और गणित की शिक्षिका गीता रानी व सहायक अध्यापिका शिक्षिका मंजुला बरनवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, वेतन रोकते के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता खराब होने के साथ ही साफ सफाई भी ठीक नहीं मिली। शौचालय भी बंद मिला और खेल सामग्री धूल फांकती नजर आई।
इसके बाद सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की। निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर योजनाओं की बैंकों में लंबित फाइलों का निस्तारण करें। सीडीओ ने पीएम स्वनिधि योजना, एनआरएलएम, पीएम रोजगार, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केंद्र की ऋण योजना, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का इसका लाभ दिया जाए। मोबाइल में पीएम सूर्य घर एप व आइओएस पीएम-सूर्य घर एप डाउनलोड कराएं।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें