लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू सोमवार को मुस्तफाबाद के करीब धाम पहुंचे। वह करीब तीन घंटा वहां रुके। उसके बाद लखनऊ लौट गए। उनके आगमन को लेकर विभागीय अफसर चौकन्ने नजर आए। विभागीय अफसर दस्तावेजों को दुरुस्त रखते नजर आए। एमारटीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव निजी कार्यक्रम के लिए करीबधाम आए थे।
आरएम भी पहुंचे, रोडवेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं
लखीमपुर रोडवेज का परिक्षेत्र कार्यालय हरदोई हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव के आगमन की सूचना पर सोमवार को हरदोई आरएम एमएल केसरवानी लखीमपुर डिपो पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले तो रोडवेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उसके बाद उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही मीडिया कर्मियों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। लखीमपुर डिपो से शाम होते बसों के संचालन ठप होने के सवाल पर विभागीय अफसरों से चर्चा कर समाधान निकालने की बात कही। गोला सहित कई डिपो की रोडवेज बसें लखीमपुर स्टॉप पर नहीं आती हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर चालक-परिचालक बाइपास से ही बस लेकर निकल जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।