फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 29 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के समीप बेहजम क्षेत्र के पैला गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना के लिए 29 करोड़ रुपये मिले हैं। 30 कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। आधुनिक लैब, बच्चों को आधुनिक और डिजिटल ज्ञान देने की भी व्यवस्था होगी। यहां पर कक्षा एक से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी। माध्यमिक वर्ग में अलग अलग चार वर्गों की पढ़ाई होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है विद्यालय निर्माण के बाद शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यालय में करीब 1500 छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। स्कूल के निर्माण के लिए 29 करोड़ 76 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी। 10 एकड़ की भूमि पर विद्यालय बनेगा। यहां पर फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलाजी के अलावा कम्प्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब सॉल्यूशन, संयुक्त स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य रूम के अलावा पूरे विद्यालय को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी।
बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन सांस्कृतिक और खेल के लिए मैदान की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही छोटे बच्चों के लिए झूलों की भी व्यवस्था की जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल में विकलांग बच्चों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर के अलावा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम अध्यक्ष, बीएसए होंगे सचिव
शासन से निर्माण कार्य को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। डीएम को अध्यक्ष बनाया जाएगा, बीएसए सचिव होंगे। साथ ही सीडीओ उपाध्यक्ष सहित एडीएम, डीआईओएस, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डायट प्राचार्य, डीपीआरओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, डीपीओ के अलावा वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य के रूप में नामित होंगे। इन्हीं की देखरेख में कार्य कराया जाएगा।
57 जिलों में लखीमपुर भी शामिल
यूपी के 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होना है। काफी दिनों तक जमीन न मिल पाने की वजह से इस कार्य को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों के प्रयास के चलते बेहजम के पैला में दस एकड़ भूमि तलाशी गई। इन 57 जिलों में लखीमपुर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें