स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए हो रहा निर्माण कार्य।
गोला गोकर्णनाथ। अमृत भारत योजना के तहत गोला रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का स्वरूप एयरपोर्ट की तर्ज पर निखारा जाएगा। गोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर बाहर परिसर तक निर्माण कार्य जारी है। प्लेटफार्म पर ओवर पथ के खुले भाग पर टिन शेड का कार्य कराया जा रहा है। कांट्रैक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल, यात्री शेड का कार्य दूसरे चरण में कराया जाएगा। संवाद