फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानाचार्य व अन्य पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर लिखा गया। ट्रस्ट के चेयरमैन ने किसी भी तरह की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन

पीड़ित कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पौत्री दिव्या वर्मा का प्रवेश सृजन इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में एएनएम कोर्स में कराया था। आरोप है कि शिक्षक सौरभ वर्मा उसे फेल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में उसे प्रवेशपत्र नहीं दिया। इससे वह परीक्षा नहीं दे सकी।
इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से भी की। मामले में नर्सिंग कॉलेज ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अखिलेश वर्मा ने बताया कि केस दर्ज होने की जानकारी मीडिया से ही मिली है। छात्रा या परिजनों ने पहले कोई शिकायत भी उनसे नहीं की। शिकायत मिली तो जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें