लखीमपुर खीरी । साइबर और सर्विलांस सेल ने दूरस्थ शिक्षा के नाम पर ठगे गए 1.80 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए हैं।
शहर निवासी सुहैल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि उसने दूरस्थ शिक्षा से डी-फार्मा डिप्लोमा करने के लिए गूगल पे पर कोर्स के बारे में पता किया। इसके बाद उसके नंबर पर एक फोन आया और डी-फार्मा में प्रवेश दिलाने की बात कही।
प्रवेश के नाम पर उससे 1.80 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम सेल सक्रिय हुआ और पीड़ित के रुपये होल्ड कराए। संबंधित बैंक को पत्राचार कर 13 जून को धनराशि सुहैल के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस कराने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी जैनेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी शराफत अली, आशीष सिंह चौहान, परीक्षित चौरसिया व मेहताब आलम शामिल रहे। संवाद