गोला गोकर्णनाथ। साइबर अपराधी अलग-अलग ट्रिक अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। नगर निवासी एक महिला से जालसाज ने दोहरे मुनाफे का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठग लिए।
अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी आकांक्षा मिश्रा ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि यदि वह अपना टास्क पूरा करती है तो वह डबल मुनाफा कमा सकती है। पहली बार में उसने 100 रुपये अपने बैंक खाते के माध्यम से दिए। उसके बाद धीरे-धीरे करके 7000 रुपये उसे वापस मिल गए। उसके बाद उसने 20000, 3000, 65000, 100000, 150000, 250000, 350000 सहित करीब 938000 रुपये अपने आईसीआई बैंक खाते से ट्रांसफर कर दिए।
धोखा होने का अंदेशा हुआ तो उसने रुपये मांगे। इस पर रुपये वापस करने की एवज में उसे और रुपये मांगे जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने इस मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद