पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत त्रिकोलिया गांव में एक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरूआत की गई है। बुधवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां पर पीएचसी खुल जाने से अब आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगीं।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि त्रिकोलिया पीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं, टीकाकरण, ओपीडी, आईपीडी व परिवार नियोजन के 24 घंटे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके लिए यहां एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ व वार्ड ब्वाय की तैनाती कर दी गई है, जो यहां पर अपनी सेवाएं देंगे। विधायक रोमी साहनी द्वारा पीएचसी तक जल्द ही रोड का निर्माण कराने की बात कही।
इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र, सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह, डॉ. अजीत सिंह, कांउसलर अंकित दीक्षित, रविंद्र मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद