लखीमपुर खीरी। खीरी कस्बा के गांव गिन्हौना निवासी इरफान ने सीएचसी नकहा के डॉक्टर पर अपने बेटे के पैर में पड़ी रॉड मोड़ने का आरोप लगाया है।
सीएमओ को प्रार्थनापत्र को देकर बताया कि अपने बेटे की टांग का ऑपरेशन दिल्ली में करवाया था। 24 जुलाई को जीशान अंसारी का विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जिला अस्पताल मोतीपुर लेकर गया था, जहां पर जांच के बाद सीएचसी नकहा के डॉक्टर ने पैसे की मांग की। न देने पर डॉक्टर ने बेटे के पैर को पूरी ताकत से मोड दिया। इससे बांए पैर में पड़ी रॉड टेढ़ी हो गई। अभी तक बेटे का इलाज चंदे से हो रहा था। इरफान ने सीएमओ को पत्र देकर डॉ हरीराम वर्मा पर आवश्यक करवाई करने और पुत्र के इलाज में होने वाला खर्च दिलाने की मांग की है।
मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित की तरफ से कोई शिकायती पत्र आता है तो पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डा. संतोष गुप्ता, सीएमओ