फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा और ईसानगर के चार गावों में लगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ब्लॉक धौरहरा और ईसानगर की चार ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाई गईं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास आवंटन में धांधली, शुद्ध पेयजल की समस्या के साथ साथ खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं और गावों में मच्छरों की भरमार से फैल रही बीमारियों की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरिगापुर और अल्लीपुर में बीडीओ नीरज दुबे और धौरहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमेठी और जंगलवाली में बीडीओ चंदनदेव पांडेय की अध्यक्षता ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। अधिकतर ग्राम पंचायतों में किसान सम्मान निधि, दिव्यांगों को आवास न मिलने, फॉगिंग और दवा का छिड़काव न होने आदि की शिकायतें आईं। बीडीओ नीरज दुबे ने बताया कि ग्राम चौपालों में आई अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।


पंचायत मित्र-पंचायत सहायक अनुपस्थित, नोटिस

ग्राम पंचायत अल्लीपुर में लगी चौपाल में पंचायत मित्र और पंचायत सहायक के लगातार अनुपस्थित रहने से नाराज बीडीओ ने दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान चौपाल में पहुंचे दिव्यांग दिनेश कुमार मिश्रा ने सूची में नाम होने के बावजूद आवास न देने मिलने की शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवास मुहैया करवाने का आश्वासन दिया गया। इसी बीच एक दिव्यांग ने ग्राम प्रधान पर आवास में 10 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें