फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ की चटोरी गली की तर्ज पर बनी चटपटी गली

Tue, 27 May 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फीता काटकर चटपटी गली का लोकार्पण करती पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव व विधायक योगेश वर्मा। सं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बड़े शहरों की तर्ज पर नगर पालिका ने फूड हब तैयार किया है। सोमवार को गांधी पार्क के पास चटपटी गली का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

विधायक योगेश वर्मा और पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने फीता काटा। बताया कि इस पहल के तहत नगर पालिका ने नगर के बेरोजगार युवाओं को आजीविका के अवसर प्रदान करेगी। इनको स्वीकृत ठेले उपलब्ध कराए गए हैं, जो वेडिंग जोन में ही संचालित होंगे। अभी शुरुआत में 25 काउंटर लगाए गए हैं, आगे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। नगर पालिका साफ-सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था करेगी। यहां एक ही स्थान पर खानपान की सभी चीजें उपलब्ध होंगी। सोमवार शाम वेंडरों को स्वीकृत पत्र दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें