फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: दूसरे दिन महिलाओं ने किया खरना

विज्ञापन
सेठघाट पर छठ पूजा के लिए वेदी तैयार करते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना किया। दिन भर व्रत रखकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया और भगवान सूर्य की उपासना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने भगवान सूर्य से घर-परिवार के लिए उन्नति की कामना की। इसी के साथ महिलाओं ने छोटी छठ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाओं ने प्रसाद में गुड़ और चावल की खीर के साथ खजूर, ठेकुआ आदि बनाया। महिलाएं खरना के दिन प्रसाद ग्रहण कर व्रत प्रारंभ करती हैं। छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि चूल्हे में आग के लिए केवल आम की लकड़ियों का ही प्रयोग हो। खरना के बाद अगले दिन संध्या का अर्घ्य और उसके अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण करती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें