फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य शिविर का बदला स्थान... भटकते रहे लोग

विज्ञापन
संसारपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया जांच कैम्प
विज्ञापन
संसारपुर। सीएचसी प्रशासन ने बुधवार को कस्बे में स्वास्थ्य शिविर लगवाया, मगर सही जानकारी न दिए जाने से तीमारदार मरीजों को लेकर शिविर का पता लगाने के लिए भटकते रहे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को कैंप का लाभ मिल सके, इसलिए तय जगह के बजाय कस्बे के बीच लगवाया। उधर, जांच के दौरान एक मरीज में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कस्बे में बुखार से हुई दो मौतों के बाद सीएचसी बांकेगंज प्रशासन हरकत में आया है। अधीक्षक ने बुधवार को दूसरे दिन भी कस्बे में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच कर दवाएं दी। अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में 77 मरीज देखे गए, जिसमें से संदिग्ध 49 बुखार रोगियों की जांच हुई। इसमें मलेरिया का एक मरीज मिला। इसे इलाज के लिए सीएचसी पर बुलवाया गया है। उधर, शिविर का पता लगाने के लिए ग्रामीणों आशा के घर से लेकर इधर-उधर चक्कर लगाते रहे।

केस-1
कस्बा निवासी श्रीकृष्ण जायसवाल ने बताया कि नौ वर्षीय पोता देव को बुखार आ रहा था। दवा दिलाने के लिए जब पूर्व निर्धारित आशा कार्यकर्ता के घर पहुंचे, तो वहां कोई नही मिला। इस पर देव को जिले पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर दिखवाया। डॉक्टर ने डेंगू होना बताया है।
विज्ञापन


केस-2
प्रधान पति रामप्रसाद देवल ने बताया कि बुखार का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है। मगर, अभी तक पंचायत में न तो एंटीलार्वा का छिड़काव हुआ है और न ही ब्लीचिंग पाउडर का।


पहले आशा कार्यकर्ता के घर पर शिविर लगना था, लेकिन घर के पास किसी की मौत होने पर दूसरी जगह कैंप लगवा दिया। बीमारियों की वजह जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। बृहस्पतिवार को लखीमपुर से टीम आकर एंटीलार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करेगी।
विज्ञापन

डॉ. सुशील कुमार नरवरिया, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें