फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खो-खो अंडर-19 में धर्मसभा की टीम का रहा दबदबा

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंडर-19 में धर्मसभा की टीम जीती। वहीं स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कालेज के टीम उपविजेता चुनी गई।
विज्ञापन

आयोजक राजेंद्र प्रसाद सरोज ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 के सीनियर बालक वर्ग में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग अंडर-14 में कुल नौ विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। इसमें स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज की टीम विजेता और धर्म सभा इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को गोल्ड मेडल, उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आलोक गोयल, प्रगट सिंह, अनिल भारती, राजेंद्र प्रसाद सरोज, मिथलेश सिंह, विजय कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें