फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: मोहम्मदी में भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती, सपा से मानी जा रही टक्कर

Wed, 03 May 2023 02:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी नगर पालिका में पहला चुनाव 1960 में हुआ था। यहां अब तक सपा को दो बार तो भाजपा को तीन बार अध्यक्ष पद की कुर्सी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
मोहम्मदी नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी नगर पालिका के चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, तमाम उतार चढ़ाव और बनते बिगड़ते समीकरण के बीच पिछले चार कार्यकाल से अब तक मोहम्मदी नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा बरकरार है।
विज्ञापन


मोहम्मदी नगर पालिका में पहला चुनाव 1960 में हुआ था। यहां अब तक सपा को दो बार तो भाजपा को तीन बार अध्यक्ष पद की कुर्सी मिल चुकी है। सपा से 1995 में मुबीन खां अध्यक्ष बने, जबकि 2000 के चुनाव में महिला के लिए आरक्षण के चलते सपा से ही मुबीन खां की पत्नी शकीला बेगम चुनाव जीतीं। वर्ष 2006 में भाजपा के संदीप मेहरोत्रा अध्यक्ष बने। 

2012 में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो गया तो संदीप मेहरोत्रा की पत्नी दुर्गा मेहरोत्रा चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनीं। 2017 में सीट अनारक्षित हुई तो संदीप मेहरोत्रा फिर मैदान में उतरे और भारी मतों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बन गए। इस बार फिर यह सीट अनारक्षित है। हालांकि, सपा के कार्तिक तिवारी पिछली बार 200 वोट से हार गए थे, जो इस पर चुनावी लड़ाई में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी नगर पालिका एक नजर में

नगर की आबादी - लगभग 70000
क्षेत्रफल            07.53 वर्ग किलोमीटर
नगर में कुल वार्ड 25
कुल मतदाता 41012
महिला मतदाता 19337
पुरुष मतदाता 21675
युवा मतदाता 5500

जातीय समीकरण
ब्राह्मण - 15 प्रतिशत
वैश्य - 16 प्रतिशत
मुस्लिम - 30 प्रतिशत
क्षत्रिय -  03 प्रतिशत
कायस्थ - 02 प्रतिशत
खत्री - 01 प्रतिशत
पिछड़ी जाति- 25 प्रतिशत
दलित - 08 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें