राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृति परीक्षा के प्रमाणपत्र देते डीआईओएस
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाने के बाद उन्हें सोमवार को प्रमाणपत्र सौंपे गए। इन बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई के लिए हर महीने एक हजार रुपये की धनराशि बतौर छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी।
डीआईओएस डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 315 छात्र छात्राएं सफल हुए थे। डीआईओएस ने कुल 19 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शेष बचे 296 छात्र छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक केशव राम और पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज लुधौरी के प्रवक्ता आशुतोष को प्रमाणपत्र वितरण के निर्देश दिए।
बताया कि सभी सफल छात्र छात्राओं को साल में 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति तब तक मिलेगी, जब तक वह राजकीय व एडेड स्कूलों में पढ़ाई करते रहेंगे।