फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 24 को

Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। तहसील सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है। 24 जून को मतदान व उसी दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मो. अब्बास जैदी की अध्यक्षता में सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार व श्याम जी शुक्ला के साथ बैठक कर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया 19 जून को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक व 20 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 20 जून को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक व 21 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व वापसी होगी। 24 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें