फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनडीए सरकार के शपथ लेते ही मना जश्न, आतिशबाजी

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने की गोला में   खुशी मनाते भाजपाई- संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और एनडीए सरकार के शपथ लेते ही रविवार की शाम जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राम चौराहा, हनुमान मंदिर निकट कोतवाली पर टीवी लगाकर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ के सदर चौराहे पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जश्न के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आए। भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी का चित्र लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, विजय माहेश्वरी, मुन्ना लाल अवस्थी, गोपाल गुप्ता, राजेश शुक्ला, सुधीर अवस्थी, राजन साहनी आदि मौजूद रहे।
संसारपुर में कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह होने के एक घंटा पहले से ही ढोल और बैंड बजवाना शुरू कर दिया। जमकर पटाखे छुड़ाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर पंकज राजपूत, रिंकल जायसवाल, गणेश जायसवाल, अंकित कश्यप, रोहित रस्तोगी आदि मौजूद रहे। ग्राम अलीगंज में सदर चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बेहजम क्षेत्र के अन्तर्गत अतरौली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें