बांकेगंज। स्टेट बैंक में शनिवार को 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार वर्मा ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डालने के साथ ही जमा और ऋण योजनाओं के बारे में बताया। इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर बैंक मैनेजर आरके वर्मा फील्ड अफसर कुलदीप वर्मा, इंद्रमान सिंह, संकेत गुप्ता,विवेक वर्मा, मनोज वर्मा, विमल कुमार, राम देवक आदि मौजूद रहे। संवाद