फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए सीडीओ ने किया सर्वे

विज्ञापन
गोला में सीडीओ के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर का सर्वे करती अधिकारियों की टीम।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में कई धर्मशाला और जर्जर भवनों का होगा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कर लगाए जाएंगे तोरणद्वार
गोला गोकर्णनाथ। शासन की मंशा अनुसार प्रशासन ने पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्ण परिसर के भव्य सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू कर दी है। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए सोमवार को सीडीओ के नेतृत्व में आई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने सर्वे कर खाका खींचा। सर्वे के दौरान मंदिर परिसर में कई धर्मशाला और जर्जर भवन तोड़े जाने का फैसला लिया गया।
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में सभा के दौरान मंच से बनारस की तर्ज पर छोटी काशी कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद विधायक अरविंद गिरि ने मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों को प्रस्ताव देकर कार्य शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन तरुणेंदु त्रिपाठी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित कुमार चौधरी, एसडीएम अनुराग सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और सिंचाई, राजस्व, नगरपालिका, विकास विभाग के कई अधिकारियों की टीम ने विधायक अरविंद गिरि के साथ पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर का सर्वे किया।
सर्वे के दौरान पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ के मुख्य मार्ग सहित सभी अन्य मार्गों, परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग, शिव मंदिर के सभी मुख्य मार्गों पर प्रवेश तोरण द्वार लगाने, गेट नंबर एक प्रवेश द्वार से शिव मंदिर के निकट राम मंदिर तक निर्माण हटाने, स्टेशन रोड से प्रवेश द्वार के मध्य अतिक्रमण और जिला पंचायत की भूमि को खाली कराने, गेट नंबर तीन के दाहिनी ओर मुक्तिधाम, गोकर्ण तीर्थ के कट के चारों ओर घाटों का जीर्णोद्धार, गेट नंबर चार के निकट का जर्जर निर्माण और महादेवा धर्मशाला ध्वस्तीकरण कराने मसौदा तैयार किया।
सीडीओ ने बताया कि इस बार सावन माह में पांच लाख तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। भविष्य को देखते हुए श्रद्घालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर का भव्य सौंदर्यीकरण कराया जाना है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर के पुराने और जर्जर भवनों को नियमानुसार हटवाया जाएगा। डीएम के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, बार संघ अध्यक्ष राम कुमार गौतम, केशव अग्रवाल, रामगुलाम पांडे, गोपाल कृष्ण शुक्ल, बालकृष्ण गुप्ता, आशीष मिश्र, राजेश वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें