फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों के अंग्रेजी न पढ़ पाने पर सीडीओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
बच्चों को किताब पढ़ाते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार- स्रोत विकास भवन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 61 नामांकन के सापेक्ष एक बच्चा उपस्थित मिलने और कक्षा सात-आठ के बच्चों के अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने बीईओ की फटकार लगाई। साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार शुक्रवार को नगर के दो संविलियन विद्यालयों व पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। संविलियन विद्यालय सदर में उन्होंने कक्षा सात-आठ के बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वा कर देखी। बच्चों के अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने और अर्थ नहीं बता पाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं भुईफोरवानाथ में सभी बच्चे एक ही कक्ष में कक्षा अनुसार पंक्तिबद्ध रूप में बैठे मिले। वहां कक्षा चार का छात्र भी अंग्रेजी की पुस्तक नहीं पढ़ पाया। सीडीओ ने एक आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय बंद व पानी की टोंटी में पानी नहीं आने पर आपत्ति जताई। साथ ही पंखे, वजन मशीन, स्केल, बर्तन न पाए जाने पर सीडीओ ने फटकार लगाई। उन्होंने बीईओ को शिक्षास्तर में सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में अंग्रेजी के 100 शब्दों व क्रियाओं को शामिल कर प्रतिदिन 10-10 शब्दों की शब्दावली बच्चों को तैयार कराएं। निरीक्षण के दौरान बीईओ शत्रुहन सरोज आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें