फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ बने अध्यापक... हल कराया सामाजिक विषय का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने शनिवार को मोहम्मदी क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़मियां बड़खर का निरीक्षण किया। सीडीओ ने खामियां मिलने पर जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे यूनीफाॅर्म में नहीं थे। सीडीओ ने बीईओ को निर्देश दिया कि सभी बच्चे नियमित यूनीफाॅर्म पहनकर स्कूल आएं। उन्होंने विद्यालय में तिमाही परीक्षा का सामाजिक विषय का पेपर हल कराया। छात्रों से रामचरितमानस के रचियता और अंतरिक्ष ग्रहों का नाम पूछा। सही जवाब मिलने पर सराहना की।
विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद नहीं मिली। बताया गया कि वह टीकाकरण में गई है। इस पर सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बीईओ को परिसर में खुले कुएं को ढकवाने काे कहा। उधर उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़मियां बड़खर में मात्र एक शिक्षक कार्यरत मिला। वहींं कक्षा में 53 बच्चों के सापेक्ष 44 बच्चे मौजूद मिले। यहां सीडीओ ने बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़ने को कहा। हालांकि कुछ बच्चे किताब नहीं पढ़ सके।
विज्ञापन


निरीक्षण में अनुपस्थित मिले आयुर्वेदिक चिकित्सक
गांव बड़मियां बड़खर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सीडीओ के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक देवेंदर चौबे अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने जिला आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्साधिकारी को संबंधित चिकित्सक का स्पष्टीकरण तलब कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने सीडीओ को पेंशन काटे जाने की समस्या से अवगत कराया। सीडीओ ने बीडीओ को गांव में कैंप लगाकर पात्र लोगों को पेंशन दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें