लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में दो साल से तैनात सीडीओ अनिल कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उनकी जगह सहारनपुर जिले में तैनात सीडीओ सुमित राजेश खीरी जिले के नए सीडीओ बनाए गए हैं।
अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। अनिल कुमार सिंह का पिछले साल आईएएस के रूप में प्रमोशन हुआ था। संवाद