कस्बे के तीन स्कूलों में सीबीएसई की परीक्षा दो मार्च से शुरू हो रही है।
दून पब्लिक स्कूल के मैनेजर डॉ. गुरमेजर सिंह ने बताया कि दून स्कूल में हाईस्कूल के 95 तथा इंटर के कुल 127 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूडीसीए के प्रबंधक सनी गुप्ता के अनुसार हाईस्कूल के 38 छात्र तथा इंटर के नौ छात्र परीक्षा देंगे जबकि टीपीआरएस के प्रधानाचार्य बीसी चौबे के अनुसार यहां 30 बच्चे केवल हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे।