फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर में साधुओं की हत्या की हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौपते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की हत्या से हिंदू संगठनों में रोष है। विश्व हिन्दू परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर घटना के पीछे वामपंथियों की संलिप्तता की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों की व उनके चालक की पुलिस की मौजूदगी में उपद्रवियों ने पीटकर हत्या कर दी। घटना के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। पूरे देश में हत्या का विरोध हुआ। तब महाराष्ट्र सरकार हरकत में आई। घटना के पीछे मुख्य आरोपी कौन हैं, घटना के पीछे मंशा थी, यह सरकार अभी साफ नहीं कर सकी है। पालघर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने और घटना के पीछे छिपे लोगों के खिलाफ हत्या का की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष विपुल सेठ, बृजेश पांडेय, अतुल मिश्र, सुनील कुमार, पंकज जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें