मैगलगंज। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सड़क किनारे स्थित प्रवीण के मकान को चोरों ने खंगाल दिया। लालपुर निवासी प्रदीप कुमार गौतम पुत्र मनीराम गौतम अपने ममेरे साले की मृत्यु की सूचना पर नएगांव गए थे। मौके का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर प्रदीप के घर में घुस गए और घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी उठा ले गए। प्रवीण बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है और पत्नी सरोजनी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स का काम करती है। सरोजनी ने बताया की मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे कुछ पूंजी और जेवर इकट्ठा किए थे लेकिन चोर सब कुछ उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि लालपुर गांव से चोरी की तहरीर मिली है जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।