फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नकली खाद बरामदगी मामले में मुकदमा दर्ज, गोदाम सील

विज्ञापन
दुकान में निरीक्षण करते अ​धिकारी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील के बिनौरा गांव में नकली खाद बरामदगी के मामले में डीएम के अनुमोदन पर कृषि विभाग ने नकली खाद कारोबारी शिव पंकज पर मुकदमा दर्ज कराते हुए गोदाम को सील किया है। कृषि विभाग की छापेमारी में प्रथम दृष्टया पकड़ी गई 49 बोरी पोटाश नकली मिली, जबकि 300 से ज्यादा बोरियों की बरामदगी भी संदिग्ध है।
विज्ञापन


सोमवार रात पढुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि बिनौरा गांव में एक घर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। जब पुलिस ने गांव में छापा मारा तो नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ था। मौके पर नमक, मौरंग और रंगों को मिलाकर नकली खाद और कीटनाशक तैयार किया जा रहा था। मामले में डीएम ने तहसीलदार निघासन भीमसेन की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। तहसीलदार भीमसेन की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, पीपीओ सत्येंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ 21 फरवरी को मैसर्स निगम फर्टिलाइजर्स बिनौरा ब्लॉक निघासन का संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए जांच की थी।
निरीक्षण के वक्त दुकान, पास में बने गोदाम और दुकान के पास खड़ी मिली पिकअप की जांच की गई थी। दुकान-गोदाम में 300 से ज्यादा खाद की बोरियां और कीटनाशक मिले थे। प्रतिष्ठान के बाहर पिकअप में 49 बोरी पोटाश लदी थी। नमक की बोरी व सिलाई मशीन भी मिली थी थी।
विज्ञापन

-
नहीं मिला कोई दस्तावेज
जांच टीम ने बरामद उर्वरक, कीटनाशकों एवं उर्वरक विनिर्माण से जुड़ी सामग्री के बारे में फर्म के प्रोपराइटर शिव पंकज पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम बिनौरा ब्लॉक निघासन से पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उर्वरक प्राधिकार पत्र पर गोदाम की चौहद्दी अंकित नहीं मिली। वहीं, कीटनाशक बिक्री और खाद बनाने का भी लाइसेंस उनके पास नहीं मिला। सिर्फ खाद बेचने का ही लाइसेंस था।
-
दुकान, गोदाम एवं पिकअप से उर्वरकों के कुल आठ, कीटनाशकों के पांच नमूने लिए गए थे। उर्वरक, रसायन एवं पूरी सामग्री को संदिग्ध पाते हुए 300 बोरियों को सील किया गया था। प्रोपराइटर शिव पंकज पुत्र तुलसी राम निवासी बिनौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नमूनों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

अरविंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें