फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सांसद की रिश्तेदार समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस ने गैरजनपद के एक सांसद की रिश्तेदार समेत आठ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सांसद की रिश्तेदार से छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट करने के मामले में नामजद हुए दरोगा की दरोगा पत्नी की तहरीर पर की है।
शुक्रवार देर रात एक भाजपा सांसद की रिश्तेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस विभाग के एक दरोगा पर छेड़खानी समेत अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई में देरी होने पर सदर विधायक योगेश वर्मा समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे औ वहां हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दरोगा का मेडिकल कराया तो वह नशे में पाया गया। पुलिस ने दरोगा के खिलाफ छेड़खानी, अभद्रता, मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस केस में आरोपी की दरोगा पत्नी और बेटी को भी शामिल किया है मगर नाम नहीं खोले। इस प्रकरण के बाद शनिवार की रात आरोपी की दरोगा पत्नी ने अपना और बेटी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद सांसद की रिश्तेदार समेत अन्य के विरुद्ध तहरीर दी।
रविवार को पुलिस दिनभर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर असमंजस में रही लेकिन सोमवार शाम को पुलिस ने सांसद की रिश्तेदार समेत सात-आठ अन्य के विरुद्ध धारा 147, 149, 354, 427 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने और गंभीर आरोपाें का था। लिहाजा पहले जांच की गई।
विज्ञापन

एएसपी बोले- अभी तक नहीं मिली चुनाव आयोग की रिपोर्ट
एएसपी पूर्वी नेपाल सिंह का कहना है कि मारपीट और छेड़खानी में नामजद नारकोटिक्स विभाग के प्रभारी अभय मिश्रा को निलंबित करने के लिए शनिवार को ही चुनाव आयोग को पत्र भेजा गया था। दरोगा का निलंबन होगा, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग की ओर से संस्तुति नहीं मिली है। पत्र का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें