मैगलगंज। मढि़या घाट चौकी के नई बस्ती निवासी रमेश सिंह की गाय घास चरने गई थी। आरोप है कि मकान से कुछ दूरी पर प्रभाकर ने गाय पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। कुछ ही देर में गाय की मौत हो गई।
आरोपी प्रभाकर मौके से भाग गया। रमेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मढि़या घाट दिलीप कुमार राय ने गाय का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सक पंकज वर्मा को सूचना दी। पशु चिकित्सक ने बाहर होने की बात बताई और वापस आकर पोस्टमार्टम करने की बात कही। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। संवाद