फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में छात्र की मौत का मामला : आखिर क्या हुआ रविवार रात नौ से 12 बजे के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल के 10 गुणा 12 फुट के कमरा नंबर तीन में रविवार रात नौ से बारह बजे के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद 13 साल के गौरव का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। स्कूल प्रबंधन को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। उसी कमरे में रहने वाले तीन अन्य बच्चे भी कुछ नहीं जान पाए। इस सवाल ने सभी को उलझा कर रख दिया है।
विज्ञापन


हॉस्टल प्रबंधन की मानें तो रात करीब नौ बजे तक खाना खाकर सभी छात्र अपने कमरे में सोने चले जाते हैं। रविवार रात भी यही हुआ। लेकिन बारह बजे गौरव के भाई सुमित को उसी कमरे में रहने वाले दोस्त ने जगाकर बताया कि उसका भाई फंदे से लटका हुआ है। जैसे ही उसने छुआ, मफलर से बने फंदे से गौरव का शव धड़ाम से गिर पड़ा। सुमित ने तुरंत हॉस्टल में ही रहने वाले प्रबंधक हरमोहन खुराना को सूचना दी । उन्होंने फोन पर पुलिस को जानकारी दी, फिर परिजनों को बताया। सुबह जब तक परिजन पहुंचे, टीचिंग स्टाफ भाग चुका था।

छोटे से कमरे में दो तखत पड़े हैं, उन पर चारों बच्चे सोते हैं। कमरे में बेंच के ऊपर एक और बेंच रखी थी, उसपर गौरव का मफलर के सहारे पंखे से शव लटक रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि साथ में झखरा थाना फूलबेहड़ व चुरईपुर थाना मैगलगंज निवासी दो छात्र और रहते हैं। उनमें से एक कक्षा तीन का छात्र है, जबकि एक नर्सरी का। कक्षा तीन के छात्र ने ही सुमित को जगाया था।
विज्ञापन


रविवार देर रात जैसे ही गौरव राज की मौत की जानकारी मिली, परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों पर सवार होकर ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे। रोते बिलखते परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें