फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात चिकित्सक समेत दो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Tue, 18 Jul 2023 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महेवागंज के संजीवनी अस्पताल में हुई नवजात की मौत मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमा, नवजात बच्चे की दादी ने लिखाया है। प्रसूता का लखनऊ में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

भीरा थाने के गौरिया निवासी नगीना देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी 26 वर्षीय बहू सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव के लिए उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहां हिमांशू मिश्रा ने बहू को उनके संजीवनी अस्पताल में ले जाने को बोला। कहा कि वहां बेहतर इलाज हो जाएगा। वह, बहू को लेकर संजीवनी अस्पताल पहुंची।
वहां 6200 रुपये जमा कराए और किसी डाक्टर को बुलाकर ऑपरेशन करा दिया। इसके उसके नवजात पोते की मौत हो गई। बहू सीमा को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया। अपनी गाड़ी से सीमा को लखनऊ भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि डाक्टरों की घोर लापरवाही से उसके पोते की मौत हुई। पुलिस ने हिमांशु मिश्रा और अज्ञात चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें