संपूर्णानगर। इलाके के बसही गांव निवासी एक ग्रामीण ने एक धर्म के लोगों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना संपूर्णानगर बसही निवासी पीतांबर पुत्र स्व सीताप्रसाद ने एक जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका 38 वर्षीय पुत्र मुन्ना कैंसर से पीड़ित है, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। आरोप है कि किसी ने उनको घोला निवासी पास्टर रंजीत और रानीनगर के मिलन बाजार निवासी प्रेम बहादुर राणा से मिलाया।
जिन्होंने धर्म परिवर्तन करने की बात कही और प्रार्थना भी कराई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरवननगर घोला निवासी रंजीत व मिलन बाजार रानीनगर निवासी प्रेम बहादुर राणा के खिलाफ धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद