घर पर बुरी आत्मा का साया
तांत्रिक विनोद ने बताया कि घर पर बुरी आत्मा का साया है। जल्द ठीक नहीं कराया गया तो अनहोनी हो सकती है। तांत्रिक विनोद ने घर पर पूजा पाठ किया और 20 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद सब ठीक हो जाने की बात कही। कई दिन बाद भी जब सुरेंद्र की बहू की तबीयत ठीक नहीं हुई तो उसने विनोद से पूरी बात बताई।
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
इस पर तांत्रिक विनोद ने बताया कि यदि वह लोग धर्म परिवर्तन कर लें तो सब ठीक हो जाएगा। सुरेंद्र ने धर्म बदलने से मना कर दिया तो तांत्रिक नाराज हो गया और कहा अगर वह लोग धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे तो तंत्र-मंत्र से पूरे परिवार को तहस नहस कर देगा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी तांत्रिक विनोद कुमार प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।