फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात पर मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के पकरिया बाजार में शुक्रवार को दो व्यापारियों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को सात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के अंधरौला निवासी उदयभान सिंह भाइयों के साथ क्षेत्र की साप्ताहिक बाजार में पल्ला डालकर गल्ले की खरीदारी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह उदयभान और कस्ता के रहने वाले दुग्ध व्यवसायी हामिद गाजी के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है शाम को पकरिया बाजार में गल्ले की खरीदारी कर रहे पीड़ित पर हामिद के पुत्र रुबान गाजी ने छह अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे पिपरझला पिकेट के सिपाहियों को देखकर मारपीट कर रहे आरोपी भाग गए। मितौली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रुबान गाजी सहित दिलशाद, वशीम, शमीम, हलीम, शाबान और अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें